आईपीआरसीएल में 10 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, 25 मार्च तक करें आवेदन

आईपीआरसीएल में 10 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, 25 मार्च तक करें आवेदन


नई दिल्ली, 24 फरवरी। सरकारी और प्रतिष्ठित संस्थान से अपने शानदार करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईपीआरसीएल) ने अप्रेंटिस ट्रेनी के विभिन्न 10 पदों पर भर्ती के लिए 19 फरवरी को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

अप्रेंटिस ट्रेनी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आईपीआरसीएल ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सिविल इंजीनियरिंग के 6, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 2 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 2 पद शामिल हैं। वहीं, अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में डिग्री या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पद अनुसार होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर योग्य कैंडिडेट्स का चयन बिना लिखित परीक्षा मेरिट बेसिस पर किया जाएगा। वहीं चयनित ग्रैजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी को 12,300 रुपए और डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी को 10,900 रुपए प्रति महीने स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और उसमें दिए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। फिर एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को अटैच करें। फिर आवेदन फॉर्म को दिए गए पते पर पोस्ट कर दें।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,196
Messages
10,233
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top