सरकारी कर्मचारियों का डेटा चोरी हो रहा है, यह गंभीर विषय है: केसी वेणुगोपाल

सरकारी कर्मचारियों का डेटा चोरी हो रहा है, यह गंभीर विषय है: केसी वेणुगोपाल


तिरुवनंतपुरम, 24 फरवरी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सरकारी कर्मचारियों के डेटा से जुड़े केरल हाईकोर्ट के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं।

उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आरोप है कि राज्यभर में सरकारी कर्मचारियों से जुड़े डेटा को चुराया जा रहा है, जो कि पूरी तरह अनुचित है। हम इसका विरोध करते हैं। अब इस पर केरल हाईकोर्ट की तरफ से जो फैसला आया है, उसका स्वागत करते हैं।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि किसी भी राज्य में सरकारी कर्मचारियों से जुड़े डेटा बहुत ही बहुमूल्य होते हैं। ऐसे में अगर इस डेटा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की जा रही है या उसकी चोरी की जा रही है, तो निश्चित तौर पर हम उसकी मुखालफत करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है। हमें इस पर विचार करना होगा। आप सरकारी कर्मचारियों के डेटा को निजी एजेंसियों को सौंप रहे हैं। आखिर आपकी मंशा क्या है? आप सोचिए, इस डेटा का इस्तेमाल कहीं पर भी किया जा सकता है। इसका दुरुपयोग भी किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में हमें ऐसे मामलों की गंभीरता को समझना होगा, तभी जाकर हम इसकी पूरी वस्तुस्थिति से अवगत हो पाएंगे।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पूरी वस्तुस्थिति की गंभीरता को देखते हुए केरल हाईकोर्ट को इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करना पड़ गया। बहुत ही सख्त लहजे में कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि हमें इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य से बचना होगा। यह पूरी तरह से अनुचित है। हम इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं कर सकते हैं। ऐसा करके एक तरह से आप सरकारी कर्मचारियों की निजता पर प्रहार कर रहे हैं। यहां पर हमें ध्यान रखना होगा कि ये वो कर्मचारी हैं, जो सरकार के लिए काम करते हैं।

इसके अलावा, उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि पहले तो इन लोगों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए ईडी और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल किया। जब इससे भी इनका मन नहीं भरा, तो इन्होंने मासूम बच्चों के जेहन में जहर भरना शुरू कर दिया। लेकिन, हमें पूरा विश्वास है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब इन लोगों को देश से बाहर जाना होगा, उस वक्त हम आएंगे और जरूरी पूरी तस्वीर को बदलने का काम करेंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top