उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर मां का फूटा गुस्सा, पूछा- हमारे देश में विरोध प्रदर्शन कब से साजिश बन गया

उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर मां ने उठाया सवाल, कहा- हमारे देश में विरोध-प्रदर्शन कब से साजिश बन गया?


जम्मू, 24 फरवरी। भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की मां रजनी बाला ने मंगलवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शर्टलेस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा बेटे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया।

रजनी बाला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "मेरे बेटे को गिरफ्तार किया गया है। मुझे समझ नहीं आता कि हमारे देश में विरोध प्रदर्शन कब से साजिश बन गया है? संविधान ने हमें सरकार के गलत काम करने पर विरोध करने का अधिकार दिया है। अगर कोई युवा देशवासियों के लिए आवाज उठाना चाहता है, तो उन्हें विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है।

उन्होंने बेटे पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा, "सब कह रहे हैं कि इसके पीछे उदय भानु का हाथ है। वह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, इसलिए यह माना जाता है कि सब कुछ उन्हीं के इशारे पर होता है, जबकि सभी कार्यकर्ता सुझाव लेकर काम करते हैं और फिर विरोध प्रदर्शन करते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि केंद्र सरकार इस मामले को इतना व्यक्तिगत क्यों ले रही है कि उन्होंने शर्टलेस विरोध प्रदर्शन क्यों करवाया।"

इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उदय भानु को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सात दिन की रिमांड की मांग करते हुए कहा कि उदय भानु इस घटना के पीछे मुख्य साजिशकर्ता थे। इसका विरोध करते हुए बचाव पक्ष ने लंबी हिरासत का विरोध किया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने आगे की जांच के लिए उदय भानु को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,175
Messages
10,212
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top