ग्रेटर नोएडा में खौफनाक साजिश! अवैध संबंध में पत्नी ने प्रेमी संग पति का गला घोंटा, दोनों गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार


ग्रेटर नोएडा, 24 फरवरी। ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवला में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में इस्तेमाल दुपट्टा (चुन्नी) भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम देवला में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के थाना नरौरा, गांव बेलोन के रहने वाले विजय के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। विजय ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था।

शुरुआती जांच और पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस के मुताबिक विजय की पत्नी राखी का पिछले तीन से चार वर्षों से गुरदीप के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि राखी पहले भी अपने प्रेमी गुरदीप के साथ चली गई थी और करीब एक वर्ष तक उसके साथ रही थी। लगभग 15 दिन पहले वह विजय को बुलंदशहर से देवला लेकर आई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि विजय अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के संबंधों में बाधा बन रहा था। इसी बात को लेकर राखी और गुरदीप ने मिलकर साजिश रची और विजय के गले में चुन्नी से फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को मोजर बीयर गोलचक्कर के पास से दोनों आरोपियों राखी और गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,185
Messages
10,222
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top