आसनसोल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! जिला जज को मिला ईमेल, परिसर खाली, पुलिस जुटी जांच में

पश्चिम बंगाल की अदालत में बम की धमकी से मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी


कोलकाता, 24 फरवरी। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल कोर्ट में मंगलवार को बम की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई।

जिला जज को एक धमकी भरा ईमेल मिला। मामले की जानकारी होते ही आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्त कार्यालय के कर्मियों ने तुरंत परिसर को खाली कराया और बम की गहन तलाशी शुरू की। सूत्रों का कहना है कि धमकी झूठी हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ईमेल में दावा किया गया था कि अदालत परिसर के भीतर एक रणनीतिक स्थान पर आरडीएक्स-आईईडी लगाया गया है और इसे दोपहर 12 बजे रिमोट कंट्रोल से विस्फोट करा दिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदेश में कहा गया था कि पांच से सात माओवादी अदालत और न्यायाधीश के कक्ष में प्रवेश करके विस्फोट को अंजाम देंगे।

ईमेल के जरिए न्यायाधीश को उस वक्त धमकी दी गई, जब अदालत में कामकाज चल रहा था। फरियादी, वकील और न्यायाधीश निर्धारित सुनवाई के लिए उपस्थित थे, तभी यह धमकी सामने आई।

पुलिस ने बताया कि आसनसोल जिला न्यायाधीश को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। संदेश में कहा गया था कि अदालत परिसर में एक बम रखा गया है और इसे दोपहर 12 बजे विस्फोट किया जाएगा।

पुलिस ने लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करते हुए परिसर खाली कराया और वकीलों एवं अदालत के कर्मचारियों समेत सभी को तलाशी के दौरान सुरक्षित दूरी पर पहुंचाया। तलाशी के लिए खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया था। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि न्यायाधीश को धमकी भरा फोन आया था, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि संदेश ईमेल के माध्यम से आया था। जिला न्यायाधीश ने बताया कि शुरुआती तौर पर इसे झूठी सूचना माना जा रहा है।

बता दें कि पूरा अदालत परिसर भारी पुलिस सुरक्षा में है और तलाशी अभियान जारी रहने के कारण इलाके को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अभी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। हालांकि, सूत्रों ने संकेत दिया है कि यह धमकी झूठी भी हो सकती है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top