अमित शाह के बिहार दौरे पर गरमाई सियासत! राजद का पलटवार: "होली से पहले सौहार्द बिगाड़ने आ रहे"

अमित शाह का बिहार दौरा, राजद ने कसा तंज- 'सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आ रहे'


पटना, 24 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे, जहां वे राज्य के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा उपायों, प्रशासनिक तैयारियों और चल रही विकास पहलों की समीक्षा करेंगे। उनके बिहार दौरे से पहले ही राजद ने जोरदार तंज कसा है।

राजद के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने मंगलवार को कहा कि वे यहां साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आ रहे हैं।

बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि होली का त्योहार आ रहा है, इस कारण वे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अपना काम करने के लिए आ रहे हैं। यहां कोई घुसपैठिया नहीं है। जब जिन राज्यों में चुनाव होते हैं, वे इस तरह की बात करते हैं और यहां भी इस तरह का ही काम करेंगे। अगर गृहमंत्री आ रहे हैं, तो उन्हें बिहार के विशेष राज्य की घोषणा करनी चाहिए।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दौरे के दौरान भारत-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह 25 फरवरी को शाम चार बजे पूर्णिया पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा किशनगंज के लिए रवाना होंगे। वे वहां कलेक्ट्रेट में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और किशनगंज में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

26 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह अररिया जाएंगे, जहां वे लेट्टी सीमा चौकी पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षकों और सीमावर्ती क्षेत्रों के जिला अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा से संबंधित मुद्दों का आकलन करने के लिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

27 फरवरी को गृह मंत्री शाह पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक बार फिर अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और बैठक करेंगे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,161
Messages
10,198
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top