गांदरबल में स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कई परियोजनाओं की दी मंजूरी

गांदरबल में स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कई परियोजनाओं की दी मंजूरी


गांदरबल, 24 फरवरी। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि गांदरबल इलाका मेरा अपना है। विधानसभा सत्र और जम्मू में होने के कारण मैं कुछ दिनों तक यहां नहीं आ सका। गांदरबल के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं या तो उद्घाटन के लिए तैयार थीं या उनकी आधारशिला रखी जानी बाकी थी। उन्होंने कहा आज 80 करोड़ की परियोजना का या तो उद्घाटन हुआ है या शिलान्यास हुआ है।

उन्होंने कहा कि गांदबल अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, कई वाटर सप्लाई स्कीम, एक ड्रेनेज स्कीम, पूरे गांदरबल के लिए एक बाईपास रोड को मंजूरी दी गई है। ये सभी प्रोजेक्ट गांदरबल के लिए काफी जरूरी थे। उन्होंने कहा इन सभी प्रोजक्ट्स पर जल्द काम शुरू होगा।

पंजाब विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्रों को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं इस बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करूंगा। यह विश्वविद्यालय का निजी मामला होगा, क्योंकि पंजाब सरकार ने हमेशा जम्मू और कश्मीर का समर्थन किया है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पंजाब सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। विश्वविद्यालय से इस बारे में बात की जाएगी और जहां भी कश्मीरी छात्रों को ऐसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उसका समाधान किया जाएगा।

23 फरवरी को खेलो इंडिया विंटर गेम्स और राहुल गांधी को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए कहा था कि विंटर गेम्स के लिए गुलमर्ग से बेहतर जगह कहीं नहीं मिलेगी, लेकिन ये भी सच्चाई है कि मौसम के हालात बदल रहे हैं। इसे देखते हुए हमें कदम उठाने होंगे।

उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा था कि राहुल गांधी ने भाजपा से मुकाबला करते हुए कौन सी कमी रखी? वे ऐसे शख्स हैं जो भाजपा को हमेशा निशाना बनाते हैं। राहुल गांधी हर जगह भाजपा और सरकार को निशाना बनाते हैं। यह विपक्ष के नेता के तौर पर उनका काम है। अब इससे ज्यादा आपको राहुल गांधी से क्या चाहिए?
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,146
Messages
10,183
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top