भोपाल: धर्म परिवर्तन के मामले में दो बहनों सहित चार लोग गिरफ्तार

भोपाल: धर्म परिवर्तन के मामले में दो बहनों सहित चार लोग गिरफ्तार


भोपाल, 24 फरवरी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर शोषण और कथित धर्म परिवर्तन कराने वाले एक संगठित नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो सगी बहनों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिली थी कि दो बहनें लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनका शोषण कर रही हैं और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लड़कियों को अपने परिचित युवकों के साथ भी भेज दिया है। जब ये लड़कियां विरोध करती हैं तो उन्हें बदनाम करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िताओं ने यह भी बताया कि ये लोग हिंदू लड़कियों को बुर्का पहनने और धर्म बदलने के लिए भी दबाव बना रहे हैं। जो लड़कियां इनके संपर्क में एक बार आ जाती हैं, उन्हें ये कई राज्यों में भेजते हैं और मुस्लिमों के साथ रहने को मजबूर भी करते हैं।

पुलिस ने मामले में अमरीन उर्फ माहिरा, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया, जिससे कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं, बिलाल, चानू और यासिर नामक तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मुख्य आरोपी अमरीन उर्फ माहिरा के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध व्हाट्सऐप ग्रुप मिले हैं, जिनमें लड़कियों की जानकारी और लेन-देन से जुड़े संदेश होने की आशंका है। पुलिस इन डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कुछ पीड़िताओं को भोपाल से बाहर अन्य शहरों में भी ले जाया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िताओं को हर संभव सुरक्षा व सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top