आरआईटीईएस में इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए शानदार सरकारी नौकरी का मौका, 16 मार्च तक ही कर पाएंगे आवेदन

आरआईटीईएस में इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 16 मार्च तक करें आवेदन


नई दिल्ली, 24 फरवरी। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (आरआईटीईएस) ने इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आरआईटीईएस की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

जिन इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, उनमें ज्वाइंट जनरल मैनेजर (सिविल-टनल कंस्ट्रक्शन एक्सपर्ट) के 1, डीजीएम (ट्रांसपोर्ट इकोनॉमिस्ट) के 3 और मैनेजर (ट्रांस इकोनॉमिस्ट) के 1 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसमें ज्वाइंट जनरल मैनेजर के लिए 43 साल, डीजीएम के लिए 41 साल और मैनेजर के लिए 35 साल अधिकतम आयु निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 16 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के अलग-अलग पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री/बी.आर्क/बी.प्लानिंग के साथ अर्थशास्त्र/सांख्यिकी/प्रबंधन/परिवहन इंजीनियरिंग/परिवहन योजना/परिवहन अर्थशास्त्र/यातायात इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फॉर्म भरते हुए अपने वर्ग के अनुसार तय आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके लिए जनरल/ओबीसी को 600 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए जमा करने होंगे। आरआईटीईएस की ओर से योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जो 27 मार्च को आयोजित होगी।

चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 50,000 से 2,20,000 रुपए प्रतिमाह निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सब्मिट कर दें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें। लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,146
Messages
10,183
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top