रणजी फाइनल: पुंडीर के नाबाद शतक से जम्मू-कश्मीर मजबूत, पहले दिन 2 विकेट पर 284 रन बनाकर कसा शिकंजा

रणजी फाइनल: शुभम पुंडीर का नाबाद शतक, पहले दिन जम्मू कश्मीर ने 2 विकेट खोकर 284 रन बनाए


हुबली, 24 फरवरी। जम्मू-कश्मीर ने केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर जारी रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल मुकाबले में पहले दिन के खेल तक अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। मंगलवार को दिन की समाप्ति तक इस टीम ने 2 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने 18 के स्कोर पर कामरान इकबाल का विकेट खो दिया था। इकबाल टीम के खाते में सिर्फ 6 रन ही जुटा सके। इसके बाद यावर हसन ने शुभम पुंडीर के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हसन ने 150 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों की मदद से 88 रन बनाए।

यहां से शुभम पुंडीर ने कप्तान पारस डोगरा के साथ 22 रन की साझेदारी की। कप्तान पुंडीर 9 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे, जहां से पुंडीर ने अब्दुल समद के साथ मोर्चा संभाला। दिन की समाप्ति तक दोनों बल्लेबाजों ने 144 गेंदों में 105 रन की साझेदारी कर ली है।

पहले दिन के खेल तक शुभम पुंडीर 221 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ नाबाद 117 रन बना चुके थे, जबकि अब्दुल समद ने 67 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 52 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं।

कर्नाटक की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा एकमात्र सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने 16 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। कर्नाटक की टीम दूसरे दिन मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू-कश्मीर की टीम अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने के इरादे से उतरी है, जबकि देवदत्त पड्डिकल की कप्तानी में कर्नाटक का मकसद नौवां खिताब अपने नाम करना होगा।

जम्मू-कश्मीर की प्लेइंग इलेवन: कामरन इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा और सुनील कुमार।

कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेटकीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और प्रसिद्ध कृष्णा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top