मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक मेट्रो विस्तार को मंजूरी, हजारों यात्रियों को होगा सीधा लाभ

कैबिनेट ने गिफ्टी सिटी से शाहपुर तक मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी; 58 हजार से अधिक यात्रियों को होगा फायदा


नई दिल्ली, 24 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को गिफ्टी सिटी से शाहपुर तक गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (जीएमआरसी) के कॉरिडोर के विस्तार को स्वीकृति दी है। यह कॉरिडोर 3.33 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें तीन एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इस परियोजना के लगभग चार वर्षों में पूरी होने की उम्मीद है।

कैबिनेट की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,067.35 करोड़ रुपए है। इस विस्तारित कॉरिडोर से 2029 में लगभग 23,702 यात्रियों और 2041 में लगभग 58,059 यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह कॉरिडोर अहमदाबाद और गिफ्ट क्षेत्र के बीच संपर्क को मजबूत करेगा। प्रस्तावित मार्ग पर स्थित प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों और वाणिज्यिक केंद्रों को इससे सीधे लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, यह विस्तार अहमदाबाद और गिफ्ट सिटी के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए व्यापार, रोजगार और शिक्षा से संबंधित यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने में लाभकारी होगा, जिससे नेटवर्क एकीकरण और यात्री सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

कैबिनेट ने बयान में आगे कहा कि इस परियोजना के निर्माण क्षेत्र में लगभग 1,000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। निर्माण के बाद के चरण में संचालन और रखरखाव के लिए लगभग 250 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों से अप्रत्यक्ष रूप से और भी अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

कैबिनेट के अनुसार, इस परियोजना का कार्यान्वयन गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएमसी) की ओर से किया जाएगा जो भारत सरकार और गुजरात सरकार के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है।

अभी गुजरात मेट्रो के अंतर्गत 68.28 किलोमीटर लंबे अहमदाबाद मेट्रो के पहले चरण (एपीएमसी से मोटेरा स्टेडियम (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर) और थलतेज गांव से वस्त्राल गांव (पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर) और दूसरे चरण (मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर और जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी) में कुल 53 स्टेशन हैं। ये दोनों चरण सितंबर 2022 (चरण-1) और जनवरी 2026 (चरण-2) से सफलतापूर्वक चालू हो चुके हैं। इस लाइन पर प्रतिदिन लगभग 1,60,000 यात्री यात्रा करते हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top