एआई समिट विवाद: प्रियांक खड़गे का भाजपा पर जोरदार पलटवार, बोले- कुप्रबंधन की विफलताएं छिपाने का प्रयास

एआई समिट कुप्रबंधन पर भाजपा पर बरसे प्रियांक खड़गे, बोले-विफलताएं छुपाने की हो रही कोशिश


बेंगलुरु, 24 फरवरी। कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा की आलोचनाओं का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इस विरोध प्रदर्शन को इतना तूल दे रहे हैं। इस बात को भूल रहे हैं कि कैसे नितिन गडकरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन, इस बात का अब बिल्कुल भी जिक्र नहीं किया जा रहा है।

प्रियांक खड़गे ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के लोग इस मुद्दे को इसलिए तूल दे रहे हैं क्योंकि वे ऐसा करके अपनी विफलताओं को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। पूरी दुनिया आज भाजपा की विफलताओं से परिचित न हो जाए, इसलिए यह सब प्रपंच रचा जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि देश की जनता इस बात को भलीभांति समझती है।

कर्नाटक सरकार में मंत्री ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि एआई समिट पूरी तरह से कुप्रबंधन का शिकार हुआ है। ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि इसमें शामिल होने वाले लोगों की क्या राय है। हमें यह जानना होगा कि इस समिट में शामिल होने वाले निवेशकों और डेलीगेट्स क्या विचार रखते हैं। आप भला इस बात को क्यों जानना चाहते हैं कि इसे लेकर कांग्रेस की क्या राय है? आपको यह जानना होगा कि इसमें शामिल होने वाले डेलीगेट्स इस पर क्या विचार रखते हैं।

प्रियांक खड़गे ने कहा कि भाजपा के लोग विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन वे इस बात को क्यों भूल जा रहे हैं कि जब कर्नाटक में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, तो किस तरह से भाजपा के लोग काला झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच जाते हैं। अफसोस की बात है कि ऐसे लोगों को अपने अंदर की खामियां नहीं दिखतीं। ये लोग सिर्फ यही सोचते हैं कि कैसे भी करके कांग्रेस को सवालों के कठघरे में खड़ा किया जाए।

उन्होंने राहुल गांधी के कर्नाटक दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, उस वक्त राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे पर आए थे। हम सभी ने देखा था कि किस तरह से भाजपा के लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में हुए कुप्रबंधन ने इनकी विफलताओं को उजागर करके दिखा दिया है, लेकिन यह अफसोस की बात है कि ये लोग अपनी विफलताओं को स्वीकार करने से गुरेज कर रहे हैं। प्रियांक खड़गे ने कांग्रेस विधायकों की ओर से शीर्ष नेतृत्व को लिखे पत्र पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि निसंदेह महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं है, सभी व्यक्ति समान हैं। सभी को अपनी बात रखने का पूरा हक है, लेकिन हमारे लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि आप अपनी बातों को कैसे शीर्ष नेतृत्व के आगे रखते हैं।

उन्होंने कहा कि आप अपनी बातों को रखते समय किस तरह का तरीका अपनाते हैं। मैं तो यह कहता हूं कि अगर आपको पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचानी है, तो आप पहुंचा सकते हैं। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है। आपके पास शीर्ष नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने का पूरा अधिकार है, लेकिन आप इसके लिए किस तरह के तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, ये समझना जरूरी हो जाता है। खैर, मैं कुल मिलाकर यही कहूंगा कि किसी भी विषयवस्तु को लेकर महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top