संजय सेठ का इमरान मसूद पर पलटवार: 'यह पीएम मोदी का भारत है, देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को नहीं बख्शेंगे'

देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: संजय सेठ


रांची, 24 फरवरी। केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी पर कहा था कि पता नहीं अभी ये तो किसको गिरफ्तार किया होगा। बीस-बीस साल लोग जेल में रहकर छूट भी आते हैं। आतंकवाद के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए, इसमें कोई दो राय नहीं है, लेकिन किसी बेगुनाह को गिरफ्तार न करें। जो 20 साल के बाद रिहा होकर आएं, बस इस चीज का ध्यान रखें।

इमरान मसूद के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के खिलाफ बोलती है, विकास के खिलाफ बोलती है और जो देश के खिलाफ हैं, उनके साथ है। इमरान मसूद ने किस आधार पर बोला है, ये तो वे ही बेहतर बता सकते हैं। लेकिन, मैं एक चीज साफ कर देना चाहता हूं कि यह पीएम मोदी का भारत है। यहां देश के खिलाफ साजिश करोगे तो छोड़ेंगे नहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवादी घटना के पीछे साजिश होती है, हमारी एजेंसी ट्रैक करती है और जांच के बाद ही गिरफ्तार किया जाता है, किसी को भी नहीं उठा लिया जाता है। देश के खिलाफ जो साजिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवादियों के मंसूबे विफल हुए हैं, तभी देश आतंकवाद मुक्त है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मार्च आते-आते नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

चतरा में एयर एम्बुलेंस क्रैश पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि एक दुखद हादसा तब हुआ, जब रेड बर्ड एविएशन की एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई। फ्लाइट ने साफ मौसम में उड़ान भरी थी, लेकिन भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने से हालात जल्दी ही खराब हो गए। हालांकि, मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की थी, लेकिन जांच करने वाले यह पता कर रहे हैं कि क्रैश की वजह मौसम थी या कोई तकनीकी खराबी।

उन्होंने कहा कि यह सब हमने महसूस किया कि मौसम खराब था। चतरा में एक प्लेन क्रैश हुआ। हादसे के पीछे कई संभावनाएं लोग तलाश रहे हैं, मौसम ने अचानक करवट ली थी, वह भी एक कारण हो सकता है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top