स्पाइसजेट की लेह फ्लाइट में इंजन की खराबी से यात्रियों की जान अटकी! दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

स्पाइसजेट की लेह जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग


नई दिल्ली, 24 फरवरी। स्पाइसजेट की मंगलवार को लेह जा रही फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है। स्पाइसजेट की बोइंग 737 विमान की उड़ान एसजी121 के चालक दल को खराबी का पता चला, जिसके बाद फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आई। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों को सामान्य रूप से उतार लिया गया। कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी नहीं थी। हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, विमान के इंजन में संभावित खराबी थी, जो संभवतः दूसरे इंजन से संबंधित थी।

पिछले साल नवंबर में मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान को इंजन में खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। विमान के सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित थे।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान में बताया था कि 9 नवंबर को, मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की उड़ान एसजी670 में कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरते समय तकनीकी खराबी आ गई। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से प्लेन से उतर गए।

बीते वर्ष 12 सितंबर को गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की क्यू400 उड़ान को भी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर इसी तरह की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उड़ान भरने के बाद रनवे पर एक पहिया पाया गया था। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया था। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित थे।

बीते वर्ष अक्टूबर में भी तकनीकी खराबी के कारण पटना जाने वाला एक अन्य स्पाइसजेट विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दिल्ली लौट आया था। स्पाइसजेट के अनुसार, दिल्ली से पटना जाने वाली बोइंग 737 विमान की उड़ान एसजी 497 ने दिल्ली हवाई अड्डे पर सामान्य लैंडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित रूप से उतर गए। यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई थी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,422
Messages
11,459
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top