नेचुरल स्टार नानी के जन्मदिन पर श्रीकांत ओडेला का भावुक पोस्ट: बोले- 'हर बार जब मैंने आपको तोड़ा, आपने मुझे बनाया'

तुमने हर बार कहा ठीक है... नेचुरल स्टार नानी को श्रीकांत ओडेला ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई


नई दिल्ली, 24 फरवरी। फिल्म निर्माता-निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने नेचुरल स्टार के नाम से लोकप्रिय अभिनेता नानी को जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल और दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है।

नानी के साथ 'द पैराडाइज' फिल्म बना रहे श्रीकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नानी ने उन्हें हर बार जोड़ा, हिम्मत दी। श्रीकांत ने लिखा, "हर बार जब मैंने आपको तोड़ा, आपने मुझे बनाया अन्ना। मैंने सिनेमा के हर रूल को तोड़ा, आपके काम करने के पैटर्न, रिलीज डेट, काम करने का तरीका, सब कुछ। लेकिन, हर बार जब मैंने आपको तोड़ा, आपने मुझे बनाया। आपने मुझ पर इतना भरोसा किया कि आज जो कुछ भी मेरे पास है, वह आपकी वजह से है।"

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म के दौरान नानी ने हर डिमांड पर सिर्फ एक ही जवाब दिया, "ओके रा नी इस्तम" (ठीक है, यह आपकी इच्छा है)।

श्रीकांत ने लिखा, "मैंने आपसे चोटी बनवाने को कहा, आपने कहा 'नी इस्तम'। मैंने हाथ पर टैटू बनवाने को कहा, आपने कहा 'नी इस्तम'। मैंने अनगिनत रीटेक लिए, आपने हर बार वही जवाब दिया। मैं अपनी जिंदगी में हर सेकंड इसी बात का जवाब ढूंढता हूं कि आप इतना भरोसा क्यों करते हो। शायद 'द पैराडाइज' के साथ मुझे जवाब मिल जाएगा।"

श्रीकांत ने नानी को "नन्नू नमिना ना धरणी" (जिसने मुझ पर भरोसा किया) कहकर बधाई दी और लिखा, "हैप्पी बर्थडे नानी अन्ना। जिंदगी भर के लिए शुक्रगुजार हूं।"

'द पैराडाइज' श्रीकांत ओडेला और नानी की साथ में दूसरी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म 'दशहरा' ने क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब तारीफ बटोरी थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। अपकमिंग फिल्म में एक्टर राघव जुयाल भी अहम रोल में हैं।

'पैराडाइज' 21 अगस्त को थिएटर्स में हिंदी, तेलुगू के साथ तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, स्पेनिश और इंग्लिश कुल आठ भाषाओं में रिलीज होगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top