टी20 वर्ल्ड कप: अश्विन ने पाकिस्तान को दिया जीत का मंत्र, फखर जमान को मिडिल ऑर्डर में खिलाओ, बदलेगा खेल!

टी20 वर्ल्ड कप: अश्विन की सलाह, मिडिल ऑर्डर में फखर जमान को मौका दे पाकिस्तानी टीम


नई दिल्ली, 24 फरवरी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला खेलेगी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका सुपर-8 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सुझाव दिया है कि अगर सलमान की कप्तानी वाली टीम इस टूर्नामेंट को लेकर गंभीर है, तो उन्हें अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।

फखर जमान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका है। 35 वर्षीय फखर जमान आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में टीम के लिए खेले थे, जिसमें दो मुकाबलों में सिर्फ 20 रन बनाए। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, लेकिन टॉस के बाद बारिश के चलते इस मैच में एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी।

फखर जमान ने 7 जून 2017 को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से फखर पाकिस्तान की तरफ से 118 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 23.38 की औसत के साथ 2,385 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक निकले। इसके अलावा, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 3 टेस्ट और 92 वनडे मैच खेले हैं।

अश्विन के मुताबिक, स्पिनर्स के खिलाफ स्वीप करने की फखर की काबिलियत इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के लिए बहुत काम आ सकती है।

रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अगर पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप कैंपेन को लेकर गंभीर है, तो उन्हें फखर जमान को मिडिल ऑर्डर में मौका देने के बारे में सोचना चाहिए। वह राशिद और डॉसन के खिलाफ स्वीप शॉट खेल सकते हैं और अपने फुटवर्क का इस्तेमाल करके मिडिल ओवर्स में इंग्लैंड को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।"

इसी के साथ अश्विन ने पाकिस्तान को आदिल राशिद और लियाम डॉसन के खिलाफ नेपाल के बैट्समैन के ब्लूप्रिंट को फॉलो करने का भी सुझाव दिया, जिससे उन्हें दो बार के चैंपियन के खिलाफ काफी सफलता मिली थी। नेपाल ने ग्रुप स्टेज मुकाबले में इंग्लैंड के प्राइम बॉलर आदिल राशिद के खिलाफ तीन ओवर में 42 रन बनाए थे। उस मुकाबले में आदिल एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे।

आदिल राशिद के खिलाफ नेपाल के वैगन व्हील शेयर करते हुए अश्विन ने बताया, "यह राशिद के खिलाफ नेपाल की सफलता का फॉर्मूला था, और कुछ खास बातें हैं, जिन्हें दूसरी टीमें अपनाने की कोशिश कर सकती हैं। स्टेप हिट जोन में बॉल पाने के लिए स्क्वायर बाउंड्री का इस्तेमाल करें।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top