रणजी ट्रॉफी फाइनल: जम्मू-कश्मीर का पहला खिताब जीतने को बड़ा दांव, टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी

रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26: कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया


नई दिल्ली, 24 फरवरी। रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमें के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। क्योंकि कर्नाटक अपने 9वें रणजी ट्रॉफी खिताब को जीतने की कोशिश करेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के लिए पहला खिताब जीतने का मौका है। यह मुकाबला केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।

पिच रिपोर्ट की बात करें तो घास अच्छी तरह फैली हुई है, लेकिन थोड़ी सूखी लग रही है। घास सतह को अच्छी तरह संभाले रखेगी। शुरुआती समय में नमी हो सकती है और मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना अच्छा रहेगा।

जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच सूखी लग रही है और बाद में इसमें टर्न आ सकता है। हमने सरल रणनीति अपनाई है और भगवान की कृपा से हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा कि बस बुनियादी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें कुछ मजबूरी में बदलाव करने पड़े।

वहीं, कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह प्रासंगिक है। मैंने तीनों मैचों में टॉस हारा है, हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे। रणजी फाइनल तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है, कई खिलाड़ी टीम में आए हैं और अपने पहले या दूसरे सीजन में फाइनल का अनुभव करना शानदार है। हमारी टीम वही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जम्मू-कश्मीर की प्लेइंग इलेवन: कमरान इकबाल, यावेर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।

कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, क्रुथिक कृष्णा (डब्ल्यू), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार विशक, शिखर शेट्टी, प्रिसिध कृष्णा।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,939
Messages
9,976
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top