ब्रैंडन किंग की बल्लेबाजी पर कप्तान होप का अटूट भरोसा, बोले- 'उनकी क्षमता पर मुझे पूरा यकीन है!'

'वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, मुझे उनकी क्षमता पर पूरा यकीन है,' ब्रैंडन किंग को लेकर चिंतित नहीं कप्तान होप


मुंबई, 23 फरवरी। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सोमवार को 107 रन से शानदार जीत दर्ज की। कप्तान शाई होप ने रोवमैन पॉवेल की अर्धशतकीय पारी से बेहद खुश हैं। कप्तान होप सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग को लेकर भी चिंतित नहीं हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। विशाल टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवरों में 147 रन पर सिमट गई।

वेस्टइंडीज के कप्तान ने रॉवमैन पॉवेल की तारीफ की, जिन्होंने 35 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 59 रन बनाए। इस दौरान शिमरोन हेटमायर (85) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की।

कैरेबियन कप्तान शाई होप ने कहा, "यह देखकर बहुत खुशी हुई। रॉवमैन पॉवेल ने भी अपने रन टैली में इजाफा किया, जो शानदार रहा।"

वेस्टइंडीज सुपर-8 के अपने अगले मैच में 26 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग 12 गेंदों में 1 छक्के के साथ सिर्फ 9 ही रन बना सके। हालांकि, कप्तान को अपने इस बल्लेबाज पर भरोसा है।

शाई होप ने कहा, "आप हमेशा सुधार करना चाहते हैं, बेहतर बनना चाहते हैं। ब्रैंडन किंग को लेकर मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और मुझे उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है।"

वानखेडे़ स्टेडियम की इस पिच पर गेंदबाजी को लेकर कप्तान ने कहा, "मुझे नहीं लगा था कि आज गेंद इतनी ज्यादा टर्न करेगी, खासकर पहली पारी में जब लेग स्पिनर ने गेंदबाजी की। जिस तरह से गेंद घूम रही थी, वह देखने लायक था।"

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 4 विकेट निकाले। उनकी तारीफ करते हुए कप्तान ने कहा, "हम अक्सर खेल से दूर समय के महत्व को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने इस ब्रेक का बेहतरीन इस्तेमाल किया है और अपनी रिस्ट स्पिन से टीम के लिए कुछ फायदेमंद चीजें लेकर आए हैं। गुडाकेश मोती को योगदान करते देखना अच्छा लगा।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top