पहले मैं बहुत अधिक सोचता था, अब ऐसा नहीं करता, मेरा बल्ला बात करेगा: शिमरोन हेटमायर

पहले मैं बहुत अधिक सोचता था, अब ऐसा नहीं करता, मेरा बल्ला बात करेगा: शिमरोन हेटमायर


मुंबई, 23 फरवरी। जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 85 रन बनाए। इस शानदार पारी के लिए हेटमायर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के हीरो ने बताया कि वह अब अपनी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं।

सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवरों में 147 रन पर सिमट गई। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर (107 रन) से अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

हेटमायर का कहना है कि वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे अपनी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा नहीं सोचना है। पहले मैं बहुत अधिक सोचा करता था। अब कम सोचने की कोशिश कर रहा हूं। मेरा बल्ला बात करेगा और मैं सामने आई गेंद पर प्रतिक्रिया दूंगा।"

मुकाबला जीतने के बाद हेटमायर ने अपनी पारी के बारे में कहा, "यह पारी मेरे लिए बहुत मायने रखती है, खासकर इसलिए क्योंकि पिछले मैच में मुझे ज्यादा मौके नहीं मिले थे। मैं बस वही चीजें दोहराना चाहता हूं, जो मैं पिछले दो महीनों से करता आ रहा हूं।"

हेटमायर इस मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने कहा, "मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। अब यह काफी आसान लग रहा है क्योंकि मैं लगातार इसी क्रम पर खेल रहा हूं। सभी का समर्थन मिलना दिमागी तौर पर मुझे और सहज बनाता है।"

हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप में 17 छक्के लगा चुके हैं। लीडिंग सिक्स-हिटर बनने पर हेटमायर ने कहा, "मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। इस तरह की उपलब्धि हासिल करना अच्छा लगता है, लेकिन टीम के तौर पर हमने अभी कुछ हासिल नहीं किया है। यह सिर्फ एक मैच है। मेरा परिवार मुझे लगातार सपोर्ट कर रहा है और वही मुझे बेहतर करने में मदद करता है।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top