30 लाख घरों को रोशन करेगा 'पीएम सूर्य घर' सोलर! मोदी ने सराहा- बचत और आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों में लगा रूफटॉप सोलर, प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना


नई दिल्ली, 23 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशभर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर अपनाने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और रेखांकित किया कि यह पहल नागरिकों के बीच बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

पीएम मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल, और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के एक पोस्ट के जवाब में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि! इस योजना से लाभान्वित होने वाले और छत पर सौर ऊर्जा अपनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई, जिन्होंने बचत, सतत विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया है। यह योजना ऊर्जा-सुरक्षित, हरित और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक हिस्सा है।”

इससे पहले प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर जानकारी दी थी कि भारत ने सौर ऊर्जा की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है। भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के तहत देशभर के 30 लाख घरों में अब छत पर सौर पैनल लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इससे सूर्य की रोशनी को बचत और सतत विकास में बदला जा रहा है। बिजली के बिल कम करने से लेकर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने तक, यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के हरित परिवर्तन की व्यापकता और गति को दर्शाती है। उन सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है और रूफटॉप सोलर को अपनाया है, जिससे बचत, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

प्रह्लाद जोशी ने आगे लिखा कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top