पश्चिम मध्य रेलवे में एक माह के टिकट चेकिंग अभियान से 9 करोड़ रुपए की वसूली

पश्चिम मध्य रेलवे में एक माह के टिकट चेकिंग अभियान से 9 करोड़ रुपए की वसूली


भोपाल, 23 फरवरी। पश्चिम मध्य रेल द्वारा चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में इस साल के पहले माह जनवरी में लगभग नौ करोड़ रुपए के राजस्व की वसूली की गई। यह आंकड़ा पिछले साल से कहीं ज्यादा है।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत भोपाल सहित तीन मंडल है। तीनों मंडलों में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में कुल एक लाख 37 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल आठ करोड़ 94 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। जो इसी माह में पिछले वर्ष वसूले गए जुर्माने (कुल सात करोड़ 39 लाख रुपए) की तुलना में 20.99 प्रतिशत अधिक है। साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य (08 करोड़ 82 लाख रुपए) से 1.33 प्रतिशत अधिक है।

भोपाल मंडल के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जांच अभियान से बिना टिकिट, लगेज,अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 45 हजार प्रकरण से रेलवे ने दो करोड़ 72 लाख रुपए का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

रेल प्रशासन यात्रियों से कहा है कि बिना टिकट यात्रा न करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समन्वित प्रयास से पश्चिम मध्य रेल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्द्येश्य से ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगे।

इसके साथ ही रेल प्रबंधन द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधापूर्ण यात्रा मुहैया कराने के लिए सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं। त्योहारों के मौसम में भीड़ अधिक होने पर यात्री गाड़ी रवाना होने के समय सुरक्षा बलों की खास तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top