क्यों अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब नहीं रही 'अस्सी' और 'ओ रोमियो'? गिरीश वानखेड़े ने बताया कारण

क्यों अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब नहीं रही 'अस्सी' और 'ओ रोमियो'? गिरीश वानखेड़े ने बताया कारण


मुंबई, 23 फरवरी। साल 2026 की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने दस्तक दी, लेकिन कुछ ही फिल्में बॉक्स ऑफिस और लोगों के दिलों में जगह बना पाईं।

साल की शुरुआत में 'इक्कीस', 'बॉर्डर-2', 'राजा साहब', और 'मर्दानी-3' रिलीज हुई, लेकिन इन सभी फिल्मों में से 'बॉर्डर-2' ने सबसे अच्छा कलेक्शन किया। अब फिल्मों के रिलीज और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर फिल्म व्यापार विशेषज्ञ गिरीश वानखेड़े ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि क्यों इतने गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म 'अस्सी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रही।

गिरीश वानखेड़े ने पहले दो महीनों के बॉक्स ऑफिस कारोबार पर अपनी राय देते हुए कहा कि साल की शुरुआत में 'इक्कीस', 'बॉर्डर-2', 'राजा साहब' और 'मर्दानी-3' रिलीज हुई, लेकिन 'बॉर्डर-2' ने अच्छा कलेक्शन किया, क्योंकि फिल्म में स्टार पावर के साथ अच्छा कंटेंट भी मौजूद था। फिल्म अपने साथ एक विरासत को भी कैरी करती है, जिससे दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़े हैं और यही कारण है कि दर्शक सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने को मजबूर हो गए।

उन्होंने 'तू या मैं' और 'ओ रोमियो' की कम कमाई पर कहा कि इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह मार्केटिंग फेलियर है। 80 फीसदी दर्शकों को नहीं पता है कि 'तू या मैं' नाम की कोई फिल्म भी आई है क्योंकि फिल्म का प्रमोशन ही सही तरीके से नहीं किया गया। यही हाल 'ओ रोमियो' का भी हुआ। शाहिद की फिल्म अच्छी साबित हो सकती थी, अगर मार्केटिंग फैक्टर का अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया गया होता। दूसरा, दोनों फिल्मों को मिक्स रिव्यू मिला है और दर्शक भी कंफ्यूज हैं कि फिल्म देखें या न देखें। इसी के साथ कुछ फिल्में न चलने से शाहिद कपूर या किसी भी अभिनेता का समय खत्म नहीं होता। यह सिर्फ एक फिल्म है और एक हिट देने के बाद, बाकी सारी फिल्मों को लोग भूल जाते हैं।

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब नहीं रही। फिल्म 'अस्सी' पर बात करते हुए विशेषज्ञ गिरीश वानखेड़े का कहना है कि फिल्म में स्टार पावर की कमी थी और तापसी पन्नू इतनी बड़ी स्टार नहीं हैं कि वह किसी फिल्म की सफलता को अपने कंधों पर उठा सकें।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top