अरिजीत की जादुई आवाज में 'एक दिन' का गाना रिलीज, जुनैद-साई की केमिस्ट्री पर बनेगा नया लव एंथम

अरिजीत सिंह की जादुई आवाज में रिलीज हुआ फिल्म 'एक दिन' का गाना


मुंबई, 23 फरवरी। अरिजीत सिंह ने फिल्म 'एक दिन' के टाइटल सॉन्ग में अपनी आवाज दी है। सोमवार को यह गाना रिलीज कर दिया गया। यह गाना एक टाइमलेस लव एंथम है।

रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दिन' में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की अभिनेत्री साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है। संगीत राम संपत ने दिया है और गीत इरशाद कामिल के हैं।

कुछ समय पहले आमिर खान खुद अरिजीत के घर मुर्शिदाबाद गए थे। आमिर 3 फरवरी को वहां पर तीन दिन के लिए गए थे। वहां पर तीन दिन रुककर आमिर ने अरिजीत, परिवार और दोस्तों से मुलाकात की थी। इस मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था।

वीडियो में आमिर खान अरिजीत से मजाक में पूछते दिखते हैं कि क्या वे छुट्टी पर हैं या सच में हिंदी सिनेमा के लिए गाना छोड़ दिया है। फिर, भावुक होकर कहते हैं, "ऐसा मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा?"

यह मुलाकात सिर्फ दोस्ताना नहीं थी, बल्कि फिल्म के लिए थी। आमिर चाहते थे कि अरिजीत इस फिल्म का गाना गाएं, क्योंकि उनकी इमोशनल आवाज इस रोमांटिक कहानी के लिए परफेक्ट थी।

अरिजीत ने अपने पुराने कमिटमेंट को निभाते हुए गाना रिकॉर्ड किया। बाद में आमिर ने अरिजीत को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके साथ बिताए दिन जादुई थे।

बीटीएस वीडियो में दिखाया गया कि आमिर हर छोटी-बड़ी डिटेल में शामिल थे। वीडियो में मुर्शिदाबाद के सिंपल और प्यारे पल कैद हैं। इसमें आमिर खान का अरिजीत के घर जाना, परिवार के साथ समय बिताना और रिकॉर्डिंग के मजेदार पल भी दिखे।

यह फिल्म आमिर और मंसूर खान का रीयूनियन भी है। इससे पहले दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने 'कयामत से कयामत तक' (1988), 'जो जीता वही सिकंदर' (1992), और 'अकेले हम अकेले तुम' (1995) जैसी फिल्में दी हैं। अब 17 साल के बाद, दोनों फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top