समाज की परवाह छोड़ पूजा भट्ट ने तोड़ी 11 साल की शादी, बताई खुद को बचाने की दिलचस्प वजह

पूजा भट्ट: जब खुद को खोने से बचाने के लिए खत्म कर दी 11 साल की शादी


मुंबई, 23 फरवरी। बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो अपनी पसंद से जिंदगी को जीना चुनते हैं। उनमें से एक नाम है पूजा भट्ट, जिन्होंने अपनी जिंदगी में सभी फैसले खुद लिए।

उनका साफ कहना है कि वह अपनी जिंदगी उसी तरह जीना चाहती हैं, जैसे वह चाहें बिना किसी दबाव या सामाजिक अपेक्षाओं के।

24 फरवरी 1972 को जन्मीं पूजा भट्ट फिल्मों, विवादों और परिवार के कारण काफी सुर्खियों में रहीं। महेश भट्ट की बेटी होने के बावजूद उन्होंने खुद की अलग पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी जिंदगी में कई मोड़ आए, जहां उन्होंने अपने फैसले खुद लिए।

पूजा ने 17 साल की उम्र में फिल्म 'डैडी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया, जिनमें 'दिल है कि मानता नहीं', 'सड़क', 'जख्म', और 'सनम तेरी कसम' जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने पेशेवर जीवन से अलग वह निजी जीवन को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं।

पूजा ने साल 2003 में मनीष मखीजा से शादी की और 11 साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला किया। इन सब को लेकर पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''मैं अपनी जिंदगी की प्राथमिकताओं को खुद तय करती हूं। चाहे करियर के फैसले हों या व्यक्तिगत रिश्ते, मैं हमेशा अपनी खुशियों को सबसे ऊपर रखती हूं। मेरा मानना है कि शादी एक खूबसूरत रिश्ते का हिस्सा हो सकती है, लेकिन जीवन की सफलता और खुशी के लिए अनिवार्य नहीं है। मेरी लाइफ शादी के बिना अधूरी नहीं है। जो चाहती हूं, मैं वही करती हूं।''

'बिग बॉस ओटीटी 2,' पूजा ने तलाक के दर्द को भी बयां किया और बताया कि तलाक लेने का फैसला पूरी तरह से उन्हीं का था। उन्होंने कहा, ''मैं आगे शादी जारी नहीं रखना चाहती थी, इस कारण मैंने अलग होने का फैसला किया था। मैं हमेशा अपनी जिंदगी आराम से जीना चाहती थी। यही वजह है कि मैंने अपने 10 से 11 साल के रिश्ते को नहीं बचाना चाहा। मेरे पति बुरे इंसान नहीं थे। मैंने सोचा कि इस शादी के साथ मैंने खुद को भी खो दिया है, जो कि मुझे मंजूर नहीं हो रहा था। मैं खुद को वापस पाना चाहती थी और तभी ये फैसला भी किया।''

पूजा भट्ट ने एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन और प्रोडक्शन तक, हर क्षेत्र में अपनी मर्जी से कदम रखा। उन्होंने फिल्मों 'जिस्म', 'पाप', 'धोखा' और 'कजरारे' का निर्देशन और प्रोडक्शन किया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top