ममता की तारीफ पर अधीर रंजन का तगड़ा वार: 'राज्यसभा सीट के लालच में मणिशंकर अय्यर गा रहे गुणगान'

मणिशंकर को राज्यसभा सदस्य बनाने का मिला होगा लालच, इसलिए ममता का कर रहे गुणगान: अधीर रंजन


कोलकाता, 23 फरवरी। कोलकाता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन की असली नेता बताकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। अय्यर के इस बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “उनको राज्यसभा सदस्य बनाने का प्रलोभन मिला होगा। इसलिए वह ऐसा बयान दे रहे हैं।

सीपीआई महासचिव डी. राजा ने कहा, "यह मणिशंकर अय्यर की व्यक्तिगत राय है। कुछ पत्रकार भी इस मुद्दे पर लिखते रहते हैं। आज भी एक लेख छपा है, जिसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी इस गठबंधन का एक चेहरा हो सकती हैं। कई तरह के विचार सामने आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि गठबंधन को एकजुटता और उचित समन्वय के साथ काम करना चाहिए। इन टिप्पणियों पर ध्यान देना चाहिए।"

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने रविवार को कहा था, "ममता बनर्जी के बिना इंडिया गठबंधन खत्म हो जाएगा, क्योंकि ममता बनर्जी ही इस गठबंधन की नेता हैं। साथ-साथ और दो-चार लोग हैं, जो इस पद को हासिल कर सकते हैं। राहुल गांधी इस पद पर रहने की कोशिश करने के बजाय किसी छोटी पार्टी के नेता, चाहे स्टालिन, ममता दीदी, अखिलेश, तेजस्वी या किसी और को संभालने दें।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेसियों के सीएम ममता बनर्जी के सपोर्ट में होने पर अय्यर ने कहा था, सारी कांग्रेस तो ममता बनर्जी के पास है। कुछ अधीर रंजन चौधरी जैसे छूट गए हैं। उन्हें छोड़कर तो पूरी पार्टी उस तरफ चली गई है। मैं खुद टीएमसी में ममता दी का पहला नेशनल सेक्रेटरी था। मैं दिसंबर 1997 के अंत में यहां पार्टी में शामिल हुआ, लेकिन तीन हफ्ते में मुझे पता चला कि यह पार्टी बंगालियों की है और मैं बंगाली नहीं हूं, तो ऐसे में मैं क्या करता? इसलिए मैंने टीएमसी छोड़ दी थी, लेकिन तीन हफ्ते तक मैं ममता दी का राइट हैंड था।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top