साउथ अफ्रीका में क्रिकेट का महासंग्राम! सितंबर से जनवरी तक तीन बड़ी टीमें होंगी मेहमान, शेड्यूल जारी

सितंबर से जनवरी के बीच इन 3 देशों की मेजबानी करेगा साउथ अफ्रीका


नई दिल्ली, 23 फरवरी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सितंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच पुरुष क्रिकेट टीम के शेड्यूल का ऐलान किया है। इस बीच साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी करने के बाद बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगा।

साउथ अफ्रीकी टीम 24-30 सितंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपने घर में तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद 9-31 अक्टूबर के बीच दोनों देश तीन टेस्ट मुकाबले खेलेंगे। मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस इसके बाद 9 अक्टूबर से डरबन में शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने टाइटल डिफेंस को जारी रखेंगे। गकेबरहा (18-22 अक्टूबर) और न्यूलैंड्स (27-31 अक्टूबर) क्रमशः बाकी दो गेम होस्ट करेंगे।

इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 15-27 नवंबर के बीच बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेगी, जिसके बाद 1-7 दिसंबर के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। साउथ अफ्रीका इस टीम के खिलाफ 10-13 दिसंबर के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज की मेजबानी भी करेगा।

इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के विरुद्ध दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। दोनों देश 17 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच जोहान्सबर्ग, सेंचुरियन और केपटाउन में यह मैच खेलेंगे। इसके बाद साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड 10 जनवरी से 15 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा:

पहला वनडे मैच: 24 सितंबर 2026, डरबन।

दूसरा वनडे मैच: 27 सितंबर 2026, जोहान्सबर्ग।

तीसरा वनडे मैच: 30 सितंबर 2026, पोटचेफस्ट्रूम।

पहला टेस्ट मैच: 9-13 अक्टूबर 2026, डरबन।

दूसरा टेस्ट मैच: 18-22 अक्टूबर 2026, गकेबरहा।

तीसरा टेस्ट मैच: 27-31 अक्टूबर 2026, केपटाउन।

बांग्लादेश का साउथ अफ्रीका दौरा:

पहला टेस्ट मैच: 15-19 नवंबर 2026, जोहान्सबर्ग।

दूसरा टेस्ट मैच: 23-27 नवंबर 2026, सेंचुरियन।

पहला वनडे मैच: 1 दिसंबर 2026, ईस्ट लंदन।

दूसरा वनडे मैच: 4 दिसंबर 2026, गकेबरहा।

तीसरा वनडे मैच: 7 दिसंबर 2026, केप टाउन।

पहला टी20 मैच: 10 दिसंबर 2026, किम्बरली।

दूसरा टी20 मैच: 12 दिसंबर 2026, बेनोनी।

तीसरा टी20 मैच: 13 दिसंबर 2026, सेंचुरियन।

इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका दौरा:

पहला टेस्ट मैच: 17-21 दिसंबर 2026, जोहान्सबर्ग।

दूसरा टेस्ट मैच: 26-30 दिसंबर 2026, सेंचुरियन।

तीसरा टेस्ट मैच: 3-7 जनवरी 2027, केपटाउन।

पहला वनडे मैच: 10 जनवरी 2027, पार्ल।

दूसरा वनडे मैच: 13 जनवरी, ब्लोमफोंटेन।

तीसरा वनडे मैच: 15 जनवरी 2027, ब्लोमफोंटेन।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top