कांग्रेस पर बरसे रोहन गुप्ता: 'सस्ती लोकप्रियता और राजनीति चमकाने के लिए देश की इज्जत दांव पर लगा रही पार्टी'

कांग्रेस का मकसद सिर्फ राजनीति चमकाना है: रोहन गुप्ता


अहमदाबाद, 23 फरवरी। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि भारत की साख से पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें तो बस अपनी राजनीति चमकानी है।

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने अहमदाबाद में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के नेताओं को बस सस्ती लोकप्रियता के लिए खबरों में बने रहना है, लेकिन जनता का समर्थन उन्हें नहीं मिल रहा। सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ तो तूफानी करना पड़ता है। भले ही तूफानी करने में देश की इज्जत खतरे में पड़ जाए, भले ही 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत और साख दांव पर लग जाए। भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चोट पहुंचे, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

कांग्रेस का मकसद सिर्फ राजनीति चमकाना है और इसके लिए महात्मा गांधी का नाम लेने से भी गुरेज नहीं कर रहे। कांग्रेस पार्टी के नेता आज भी एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को सपोर्ट कर रही है, उसे जायज ठहराया जा रहा है, मैं बस इतना कहूंगा कि कितना भी समर्थन कर लें, एक बात साफ है-जनता नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करती।

उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान प्रदर्शन हुए थे, लेकिन स्टेडियम के अंदर नहीं। कांग्रेस पार्टी ने जो किया है, वह निंदनीय है। जितना इस मुद्दे को समर्थन करेंगे, उतना ही जनता का आक्रोश झेलना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी को माफ नहीं किया जाएगा।

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी नेता राजनीति की दुकान चलाने के लिए पीएम मोदी के खिलाफ बोलते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी के खिलाफ बयान दिए थे, लेकिन जनता ने करारा जवाब दिया था। व्यक्तिगत टिप्पणियां करके राजनीति में किसी को लाभ नहीं मिलता, बल्कि विपक्ष को ही नुकसान होता है।

कांग्रेस को लेकर पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हार के कारण हाशिए पर चले गए हैं। वोट चोरी का आरोप भी झूठा निकला। हर राज्य में चुनाव हार रहे हैं। सुर्खियों में बने रहने के लिए एआई समिट पर भारत की साख पर दाग लगाने का काम किया। इसका कारण यह है कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों से दूर हो चुकी है। देश की अस्मिता पर हमला करके राजनीति की दुकान चलाने का विफल प्रयास कर रहे हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top