साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, खेले जाएंगे 3 वनडे और इतने ही टेस्ट

साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, खेले जाएंगे 3 वनडे और इतने ही टेस्ट


नई दिल्ली, 23 फरवरी। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर के बीच साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरान 3 वनडे और इतने ही टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में यह बॉल-टैंपरिंग प्रकरण के बाद ऑस्ट्रेलिया का पहला साउथ अफ्रीकी दौरा होगा। यह बदनाम टेस्ट मैच साल 2018 में केपटाउन में खेला गया था।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2026-27 सीजन के लिए अपना इंटरनेशनल शेड्यूल जारी किया है। ऑस्ट्रेलिया का यह टूर सितंबर में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से शुरू होगा। इस सीरीज का पहला मैच 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। सीरीज का अंतिम मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में आयोजित होगा।

पोटचेफस्ट्रूम में एक वार्म-अप मैच भी इस टूर का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका जाने से पहले पड़ोसी देश जिम्बाब्वे में लिमिटेड ओवर के मैच खेलने की भी उम्मीद है। इसके बाद डरबन में 9-13 अक्टूबर के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आयोजित होगा। दूसरा मुकाबला 18-22 अक्टूबर को गकेबरहा में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 27-31 अक्टूबर के बीच केपटाउन में होगा।

मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई सदस्य, जो 2018 के टूरिंग ग्रुप का हिस्सा थे। इनमें कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड शामिल हैं।

डेविड वार्नर, जिन पर स्मिथ के साथ 2018 की घटना में शामिल होने के लिए 12 महीने का बैन लगा था, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। हालांकि, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, जिन पर 9 महीने का सस्पेंशन लगा था, उनके खेलने की संभावना नहीं है।

साउथ अफ्रीका जाने से पहले, ऑस्ट्रेलिया अगस्त में उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की मेजबानी करेगा, जिससे उनका व्यस्त कैलेंडर पूरा हो जाएगा और यह सभी फॉर्मेट में उनकी काबिलियत को परखेगा।

वनडे सीरीज का कार्यक्रम:

पहला वनडे मैच: 24 सितंबर, किंग्समीड स्टेडियम, डरबन।

दूसरा वनडे मैच: 27 सितंबर, वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग।

तीसरा वनडे मैच: 30 सितंबर, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम।

वार्मअप मैच:

3-4 अक्टूबर, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम।

टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम:

पहला टेस्ट मैच: 9-13 अक्टूबर, किंग्समीड स्टेडियम, डरबन।

दूसरा टेस्ट मैच: 18-22 अक्टूबर, सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा।

तीसरा टेस्ट मैच: 27-31 अक्टूबर, न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top