सोनभद्र में भीषण हादसा: होली पर घर पुताई के लिए मिट्टी लेने गईं तीन महिलाओं की टीले में दबकर मौत

यूपी के सोनभद्र में बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत


सोनभद्र, 23 फरवरी। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। थाना म्योरपुर क्षेत्र में स्थित ग्राम किरवानी के जंगल में मिट्टी निकालने के दौरान टीला ढह गया, जिससे 3 महिलाओं की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 2 महिलाओं को गंभीर हालत में मिट्टी के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, किरवानी के जंगल में होली पर घर की पुताई के लिए पांच महिलाएं मिट्टी के टीले की खुदाई कर रही थीं। इसी दौरान टीला धंसने के दौरान पांच महिलाएं दब गई थीं। दो महिलाओं को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा है। इसके साथ ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सूचना मिलते ही ग्रामीण और मृतक व घायल के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया, "डायल 112 के माध्यम से सुबह सूचना मिली कि ग्राम किरवानी में कुछ महिलाएं मिट्टी के टीले के नीचे दब गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू की टीम और लोकल जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मिट्टी का टीला ढहने से 5 महिलाएं दब गई थीं। इनमें से सदिकुनिशा, अनिशा खातून और सीता की मौत हो गई है। फूल कुमारी और नजीमुन्न निशा को बचा लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक महिलाओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रेस्क्यू टीम ने पूरी तरह जांच कर ली है, मिट्टी के नीचे अब कोई नहीं है। अगर ऐसी और कोई जगह है, जहां महिलाएं मिट्टी लेने जाती हैं, तो उसका पता कराया जाएगा।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top