झारखंड नगर निकाय चुनाव के बाद दूर हो जाएगा ईवीएम पर राहुल गांधी का भ्रम: निशिकांत दुबे

झारखंड नगर निकाय चुनाव के बाद दूर हो जाएगा ईवीएम पर राहुल गांधी का भ्रम: निशिकांत दुबे


देवघर, 23 फरवरी। झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है। राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में वोटिंग हो रही है, जिसमें मतदाता मेयर, चेयरपर्सन और पार्षद को चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।

देवघर में सुबह सात बजे से लोग घरों से निकलकर अपने मताधिकार कार प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान आम हो या खास हर कोई यही कहता नजर आ रहा है कि पहले मतदान उसके बाद जलपान। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पत्नी के साथ देवघर के पीएचडी कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर आकर अपना वोट डाला।

सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका दुबे ने मतदान करने के बाद लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। बैलेट से हो रहे चुनाव को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बैलेट पेपर की वजह से मतदान में काफी समय लग रहा है। जहां, साढ़े सात सौ वोट कास्ट होने हैं, वहां पर अभी तक मात्र 40 वोट ही पड़े हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड को पीछे ले जाना चाहती है। इसीलिए बैलेट से चुनाव कराया जा रहा है।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी को लगता है कि ईवीएम के माध्यम से भाजपा जीतती है। इस बार झारखंड नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट आने के बाद राहुल गांधी का यह भ्रम भी टूट जाएगा। उन्हें यह पता चल जाएगा कि ईवीएम हो या फिर बैलेट बॉक्स, हर जगह भाजपा की जीत निश्चित है।

सांसद निशिकांत दुबे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए प्रदर्शन पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तरह से निर्वस्त्र हो चुकी है। उसी तरह से वह प्रदर्शन भी कर रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top