ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज: 'जब दिनकर का नाम नहीं, तो यूपी का विकास कैसे पचा पाएंगे'

अखिलेश यादव यूपी के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं: ओम प्रकाश राजभर


आजमगढ़, 23 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी के विकास को सपा प्रमुख पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि जब अखिलेश यादव राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' जी का नाम भी सही ढंग से नहीं ले पा रहे हैं, तो वे प्रदेश के विकास को कैसे पचा पाएंगे।

आईएएनएस से बातचीत में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए का अपना खुद का मतलब है पीडीए मतलब परिवार, अखिलेश और डिंपल। इसके अलावा इसका कोई मतलब नहीं है। दलित समाज के लोग पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास देख रहे हैं। अखिलेश यादव को समझना चाहिए कि फर्जीवाड़ा करने से बचें।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जो मेट्रो का काम हो रहा है। एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। रैपिड रेल चल रही है, नई-नई तकनीकों पर व्यवस्था चल रही है। इनको ये पचा नहीं पा रहे हैं। चाहे सपा हो या कांग्रेस, दोनों ही मोदी के विकास से घबराए हुए हैं क्योंकि जनता पीएम मोदी और सीएम योगी को देख रही है। उनके कामों को देख रही है। इसी वजह से अखिलेश यादव बहुत परेशान हैं।

एआई समिट में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर देश की छवि को धूमिल किया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के '100 विधायक लाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए' वाले बयान पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वे कई महीनों से ये कह रहे हैं। वे जानते हैं कि हम क्या बोलते हैं। जो अच्छे कार्य का विरोध करेंगे, उनकी कौन सी बात लोग सुनेंगे। वे हमेशा लोगों में मतभेद पैदा करने की बात करते हैं। मुसलमानों के बीच ज्यादा समय बिताते हैं, सिर्फ नफरत फैलाते हैं। उन्होंने सिर्फ नफरत की भाषा सिखाई है लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मुसलमानों के बच्चे अब शिक्षा की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस को लेकर पीएम मोदी के बयान पर उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी विदेश जाते हैं। भारत को दुनिया के कघरे में खड़ा करते हैं, चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं। अगर सब फर्जी है तो वे इस्तीफा दे दें। जनता पीएम मोदी को पसंद कर रही है, यूपी में योगी आदित्यनाथ को पसंद कर रही है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव सिर्फ विरोध में बोलते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि संसद में जिस तरह से पीएम मोदी की कुर्सी को घेरने के लिए महिला सांसद आए गए, इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। पीएम बनने के लिए बहुमत चाहिए, विपक्ष के पास दिमाग नहीं है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,643
Messages
9,680
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top