जम्मू-कश्मीर: राजौरी के धारियाला में पुराना ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, आखिर जंगल में कैसे पहुंचा यह घातक हथियार?

जम्मू और कश्मीर: धारियाला गांव के पास जंगल में मिला पुराना ग्रेनेड मिला


राजौरी, 23 फरवरी। जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव के पास पुराना ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और सैनिक मौके पर पहुंचे और ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

धारियाला के रहने वाले शमशेर सिंह पुत्र रमेश चंदर रविवार को पशुओं के लिए घास काट रहे थे तभी उन्होंने एक पुरानी संदिग्ध चीज देखी और तुरंत ग्रामीणों के साथ पुलिस को सूचित किया। सूचना पर सिक्योरिटी फोर्स मौके पर पहुंची। देखा तो पता चला कि संदिग्ध वस्तु पुराना और जंग लगा ग्रेनेड है, जिसे सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान आसपास के लोग ग्रेनेड को देखने के लिए जमा हो गए थे।

बरामद एक्सप्लोसिव को स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोसीजर के हिसाब से डिफ्यूज किए जाने की उम्मीद है। संबंधित अधिकारी आगे की जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह ग्रेनेड कितना पुराना है और जंगल में कैसे पहुंचा। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।

19 फरवरी को राजौरी पुलिस और 54 राष्ट्रीय राइफल्स (रोमियो फोर्स) ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक आतंकी के सहयोगी नौशेरा क्षेत्र के सेहर निवासी सचिन कुमार उर्फ पम्मा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तलाशी ली गई तो एक तिसास जिगाना 9 मिलीमीटर पिस्टल (तुर्की में निर्मित), टीटी-30 नोरिंको पिस्टल (चीन निर्मित) और 15 कारतूस बरामद हुए।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सचिन पाकिस्तान स्थित सीमा पार नशीले पदार्थों और आतंकवाद से जुड़े ऑपरेटिव के सीधे संपर्क में था। आरोपी के खिलाफ नौशेरा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,803
Messages
9,840
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top