दक्षिण अफ्रीका से महाहार के बाद फ्लॉप अभिषेक-तिलक पर तलवार! टेन डेशकाटे बोले: अब संजू सैमसन को मिलेगा मौका

अभिषेक शर्मा पर दबाव, संजू का नाम अब चर्चा में रहेगा: रायन टेन डेशकाटे


अहमदाबाद, 23 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टी20 विश्व कप इतिहास में भारतीय टीम की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

टीम इंडिया के सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो संकेत दिए, उसके बाद अगले मैच में टीम में बड़े बदलाव की संभावना जताई जाने लगी है।

पूरे टूर्नामेंट में अब तक फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं चला। अभिषेक शर्मा पहली बार खाता खोलने में कामयाब रहे, लेकिन मात्र 12 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, तिलक वर्मा मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए।

इन दोनों की लगातार असफलता के बाद संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिए जाने के सवाल पर डेशकाटे ने कहा कि संजू एक शानदार खिलाड़ी हैं। शीर्ष क्रम में दाएं हाथ का बल्लेबाज होने से तकनीकी मदद मिलती है। अगले कुछ दिन संजू को लेकर चर्चा जारी रहेगी।

डेशकाटे के इस बयान के बाद संभावना जतायी जाने लगी है कि सुपर-8 के अगले 2 मैचों में अभिषेक या तिलक की जगह संजू सैमसन एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।

अभिषेक शर्मा पर सहायक कोच ने कहा कि वह फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे थे और लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने का मानसिक दबाव भी उन पर था। हालांकि, यह कोई बहाना नहीं है।

उन्होंने कहा कि तिलक वर्मा भी उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना पा रहे हैं।

अभिषेक शर्मा की लगातार असफलता और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू के रिकॉर्ड को देखते हुए उनके रविवार वाले मुकाबले में खेलने की संभावना थी, लेकिन टीम अभिषेक के साथ ही गई। हालांकि, अभिषेक ने फिर निराश किया। ऐसे में माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,670
Messages
9,707
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top