दक्षिण चीन सागर में 7 तीव्रता का भयानक भूकंप! मलेशिया में महसूस हुए ज़बरदस्त झटके, लोग सहमे

दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में आया शक्तिशाली भूकंप, मलेशिया में महसूस किए गए जोरदार झटके


नई दिल्ली, 23 फरवरी। दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में रविवार देर रात 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 27 मिनट 46 सेकंड पर आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 6.86 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 116.25 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई लगभग 625 किलोमीटर बताई गई है, जो इसे गहरे भूकंप (डीप फोकस) की श्रेणी में रखता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इतनी अधिक गहराई पर आने वाले भूकंप आमतौर पर सतह पर अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचाते हैं, हालांकि झटके व्यापक क्षेत्र में महसूस किए जा सकते हैं।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का सेंटर मलेशिया के कोस्टल स्टेट कैपिटल कोटा किनाबालु से 100 किलोमीटर (62 मील) दूर था।

इससे पहले 19 फरवरी को दुनिया के दो हिस्सों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें एक तिब्बत में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी और जिसकी गहराई 130 किलोमीटर थी। इसके अलावा दक्षिणी ईरान में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर तिब्बत में अक्षांश 33.57 उत्तर और देशांतर 81.86 पूर्व में महसूस किया गया था।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने एक अलग रीडिंग जारी की थी, जिसमें ईरान में आए भूकंप की तीव्रता 4.4 बताई गई थी। हालांकि, अधिकारियों की तरफ से फिलहाल तीव्रता को लेकर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि दक्षिणी ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,628
Messages
9,665
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top