टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह का तूफान! अश्विन का रिकॉर्ड तोड़कर बने नंबर 1 भारतीय गेंदबाज

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय बने जसप्रीत बुमराह


अहमदाबाद, 22 फरवरी। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं। बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 15 रन देकर 3 विकेट निकाले। इसी के साथ बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में 33 विकेट हासिल कर लिए।

जसप्रीत बुमराह ने साल 2016 से 2026 के बीच 22 टी20 मुकाबलों में 33 विकेट हासिल किए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने साल 2012 से 2022 के बीच में 24 मैच खेलते हुए 32 विकेट निकाले थे।

इस मामले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अश्विन की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 18 मैचों में 32 शिकार किए। वहीं, साल 2016 से अब तक 29 मुकाबलों में 29 विकेट ले चुके हार्दिक पंड्या टॉप भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। रवींद्र जडेजा ने 30 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 22 विकेट हासिल किए हैं।

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 20 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से डेवाल्ड ब्रेविस ने डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

ब्रेविस 39 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मिलर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जोड़कर भारत को दबाव में ला दिया। मिलर 35 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि स्टब्स ने 24 गेंदों में 44 रन की नाबाद पारी खेली।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 विकेट हाथ लगे। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top