भारत के लिए सिरदर्द बने डेविड मिलर! T20 वर्ल्ड कप में दूसरी फिफ्टी, 4 पारियों में 166 रन बटोरे

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी फिफ्टी, 4 पारियों में 166 रन बना चुके डेविड मिलर


अहमदाबाद, 22 फरवरी। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी सुपर-8 मुकाबले में 63 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के विरुद्ध मिलर की दूसरी फिफ्टी रही।

डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2012 में 12 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 23 रन बनाए थे। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने 46 गेंदों में 59* रन बनाए।

डेविड मिलर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ 17 गेंदों में 21 रन की पारी खेली थी, जबकि रविवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 63 रन बनाए। यानी मिलर टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ 4 पारियों में 166 रन बना चुके हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इस टीम ने 20 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से डेवाल्ड ब्रेविस ने डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 117 के स्कोर तक पहुंचाया।

ब्रेविस 29 गेंदों में 3 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने डेविड मिलर के साथ 20 गेंदों में 35 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

मिलर 35 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टब्स ने 24 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 187/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 विकेट हाथ लगे। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top