T20 वर्ल्ड कप: शुरुआती झटकों से उबरकर साउथ अफ्रीका की तिकड़ी ने मचाया तूफान, भारत को 188 का टारगेट

टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका की 'तिकड़ी' ने खेली तूफानी पारियां, भारत को 188 रन का टारगेट


अहमदाबाद, 22 फरवरी। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए 188 रन का विशाल टारगेट रखा है। टीम इंडिया की निगाहें इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए जीत के साथ सुपर-8 के अभियान की शुरुआत करने पर होंगी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में डेवाल्ड ब्रेविस (45), डेविड मिलर (63) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) का योगदान रहा।

इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 1.5 ओवर में क्विंटन डी कॉक को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। डी कॉक महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 2.4 ओवर में मेहमान टीम को कप्तान एडेन मार्करम (4) के रूप में दूसरा झटका लगा। चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर रयान रिकेल्टन (7) भी पवेलियन लौट गए।

साउथ अफ्रीकी टीम 20 के स्कोर तक 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से डेवाल्ड ब्रेविस ने डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संकट से निकाला।

ब्रेविस 29 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मिलर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जुटाते हुए मेहमान टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। मिलर ने 35 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 63 रन की पारी खेली, जबकि स्टब्स ने 24 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 44 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,803
Messages
9,840
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top