अन्नपूर्णा देवी का ममता बनर्जी पर पलटवार: बोलीं, सीएम विक्षिप्त, बंगाल में बेटियां असुरक्षित, फर्जी वोट खत्म

अन्नपूर्णा देवी का टीएमसी पर हमला, बंगाल चुनाव से पहले महिला सुरक्षा पर सीएम ममता बनर्जी को घेरा


कोलकाता, 22 फरवरी। पश्चिम बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने टीएमसी प्रमुख और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि ममता बनर्जी विक्षिप्त हो चुकी हैं।

आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर पारदर्शिता के साथ चल रहा है, लेकिन जिस तरह से टीएमसी प्रमुख ने विरोध जताया है, यह दिखाता है कि उनका फर्जी वोट का खेल अब समाप्त हो रहा है, इसीलिए वे कोलकाता से दिल्ली पहुंच जाती हैं।

उन्होंने बंगाल की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार ने बंगाल के लोगों के हित का कभी ध्यान नहीं दिया। इसके बजाय घुसपैठियों के लिए काम किया। जनता अब कमर कस चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में बराबर जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। लगातार रेप की घटनाएं हो रही हैं। एसआईआर का मुद्दा उठाने की बजाय यदि ममता बनर्जी महिला सुरक्षा को लेकर काम करतीं तो शायद तस्वीर कुछ अलग होती। ममता बनर्जी ने हमेशा घुसपैठियों के हित के लिए काम किया। बंगाल के लोगों का हित बिल्कुल नहीं दिखाई देता है।

घुसपैठ का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बंगाल पड़ोसी देशों के लिए शरणस्थली बन गया है। यहां फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में जुड़ जाना आसान हो गया है। इसके बाद वे खुद को भारत का नागरिक बताते हैं। बंगाल में जो आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, उनमें घुसपैठियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है।

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के इंडिया ब्लॉक गठबंधन पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इंडी गठबंधन धीरे-धीरे टूट रहा है। कांग्रेस के विपक्षी नेता किस मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं, यह साफ दिख रहा है। देश की जनता यह समझ रही है। वे लगातार देश के खिलाफ बोल रहे हैं। जिस तरह से यूथ कांग्रेस ने एआई समिट में विरोध किया, उससे साफ है कि वे मानसिक रूप से थक चुके हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top