होली स्पेशल: 'अरे जा रे हट नटखट' का अनसुना किस्सा, जब संध्या शांताराम को हाथी से मिलानी पड़ी ताल

होली स्पेशल: जब 'अरे जा रे हट नटखट' गाने के लिए एक्ट्रेस संध्या शांताराम को हाथी से मिलानी पड़ी थी ताल से ताल


मुंबई, 22 फरवरी। 4 मार्च को रंगों का पर्व होली पूरे देश में मनाया जाएगा। होली और हिंदी सिनेमा का नाता बहुत पुराना रहा है क्योंकि इस त्योहार पर सिनेमा में एक से बढ़कर एक गानों को लिखा और फिल्माया गया है।

1950 के बाद हिंदी सिनेमा में होली के गानों को भक्ति का रंग देखकर फिल्माया, जिसमें 'होली आई रे कन्हाई' और 'डारो रे रंग डारो रे रसिया' जैसे गाने शामिल थे। 1950 में आई जोगन में गीता दत्त ने 'डारो रे रंग डारो रे रसिया' गाना गाया था। वहीं 1957 में रिलीज फिल्म मदर इंडिया में शमशाद बेगम और लता मंगेशकर ने'होली आई रे कन्हाई' गाना गाया था। यह भारतीय सिनेमा के सबसे पुराने और क्लासिक होली गीतों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा का मोस्ट पॉपुलर होली सॉन्ग "अरे जा रे हट नटखट" बहुत मुश्किलों के साथ फिल्माया गया था?

साल 1959 में रिलीज हुई फिल्म 'नवरंग' सभी को याद होगी। फिल्म के बोल और संगीत किसी को भी नाचने पर मजबूर कर देते हैं। आज भी गाने, म्यूजिक, और आशा भोंसले और महेंद्र कपूर की आवाज दिल को छू जाती है। गाना जितना प्यारा है, उसे शूट भी उतनी ही मुश्किलों और बारीकियों के साथ किया गया था। 'अरे जा रे हट नटखट' को परफेक्ट बनाने के लिए फिल्म के निर्देशक वी. शांताराम सेट पर कुछ अलग करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एक्ट्रेस संध्या शांताराम को हाथी के साथ ताल से ताल मिलाकर डांस करने के लिए कहा था। उस वक्त टेक्निकली भी अभिनेत्री और हाथी को एक साथ शूट करना बहुत मुश्किल था क्योंकि शूटिंग इनडोर होती थी।

एक्ट्रेस संध्या शांताराम ने भी हाथी के साथ डांस करने के लिए हां कर दी, लेकिन उससे पहले उन्होंने हाथी के साथ दोस्ती की। वे उन्हें अपने हाथ से खाना खिलाती थीं, पानी पिलाती थीं और घंटों उनसे बातें भी करती थीं। अभिनेत्री जानती थीं कि जानवरों के साथ तालमेल बैठाने के लिए उनके साथ बॉन्डिंग मजबूत करना ज्यादा जरूरी है।

शूटिंग वाले दिन बिना किसी घबराहट के संध्या ने हाथी के साथ शूट किया। खास बात ये भी थी कि उस गाने में कोई मेल लीड नहीं था। महिला और पुरुष दोनों का किरदार संध्या ने ही निभाया था। आपको याद होगा कि संध्या आधी महिला और आधी पुरुष बनी थीं और लिरिक्स के साथ अपने किरदार को बनाए रखते हुए शानदार क्लासिकल डांस किया था। एक साथ एक स्टेज पर दो किरदार निभाकर और हाथी के साथ डांस करके अभिनेत्री ने फिल्म और गाने दोनों को यादगार बना दिया। आज भी होली 'नवरंग' के इस गाने के बिना अधूरी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top