मिलान शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में सू यीमिंग चीनी दल के ध्वजवाहक

मिलान शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में सू यीमिंग चीनी दल के ध्वजवाहक


बीजिंग, 22 फरवरी। मिलान-कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में चीन के स्टार स्नोबोर्डर सू यीमिंग देश के ध्वजवाहक होंगे। यह समारोह पेइचिंग समयानुसार 23 फरवरी की सुबह साढ़े तीन बजे इटली के वेरोना शहर में आयोजित होगा।

22 वर्षीय चीनी खिलाड़ी सू यीमिंग ने इस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही उनके ओलंपिक पदकों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है।

सू ने स्नोबोर्डिंग पुरुषों की बिग एयर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जो इस ओलंपिक में चीन का पहला पदक था। इसके बाद उन्होंने पुरुषों की स्लोपस्टाइल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह चीनी टीम का इस ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक था।

बता दें कि सू यीमिंग की यह उपलब्धि चीन के युवा एथलीटों के बढ़ते कद और शीतकालीन खेलों में चीन की बढ़ती ताकत को दर्शाती है। समापन समारोह में उनके हाथों में राष्ट्रीय झंडा लहराना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top