पाकिस्तान के हवाई हमलों से दहला अफगानिस्तान, बेगुनाह मारे गए; अफगान रक्षा मंत्रालय ने दी करारा जवाब देने की धमकी

अफगान रक्षा मंत्रालय ने अफगानिस्तान की क्षेत्रीय संप्रभुता पर पाकिस्तान के उल्लंघन की निंदा की


बीजिंग, 22 फरवरी। अफगान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगान क्षेत्र का उल्लंघन किया और अफगानिस्तान में नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में कई नागरिक क्षेत्रों पर हवाई हमले किए। हमले में महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों नागरिक हताहत हुए।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के खुलेआम सीमा उल्लंघन की कड़ी निंदा की और इस कार्य को अंतर्राष्ट्रीय कानून और पड़ोसी देशों के बीच मैत्री के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन बताया।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि वह समयोचित और सावधानीपूर्वक विचार की गई प्रतिक्रिया देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top