पाकिस्तान के नाम टी20 का 'काला' अध्याय! 7 मैच रद्द होने का बनाया अनचाहा विश्व रिकॉर्ड, बारिश बनी 'विलेन'

पाकिस्तान के नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड', टी20 इतिहास में अब तक 7 मुकाबले रद्द


नई दिल्ली, 22 फरवरी। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 चरण का पहला मैच कोलंबो में लगातार बारिश के चलते रद्द हो गया। ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 1-1 अंक बांटा गया। इसी के साथ पाकिस्तान ऐसी शीर्ष टीम बन गई, जिसके टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक मैच रद्द हुए।

इस मामले में पाकिस्तान 7 मुकाबलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद आयरलैंड और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 6-6 टी20 मैच रद्द हुए हैं। भारत और नीदरलैंड के 4-4 मैच मौसम या दूसरी रुकावटों की वजह से रद्द हुए हैं।

शनिवार को पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन इसके बाद बारिश शुरू हो गई और कवर्स लगाए गए। कुछ देर बाद मैदान पर पानी जमा हो गया और मैदान के हालात खेलने लायक नहीं रहे। मैच अधिकारियों ने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन बारिश के रुकने का कोई संकेत नहीं दिखा, ऐसे में मैच रद्द करने का फैसला लिया गया।

इस बारिश की वजह से ग्रुप 2 में दोनों टीमों के पास एक-एक प्वाइंट है, जिससे सेमीफाइनल में उनकी राह मुश्किल हो सकती है। इंग्लैंड और श्रीलंका भी इसी ग्रुप में हैं, इसलिए शेयर किए गए प्वाइंट्स सेमीफाइनल में जाने के लिए कड़े मुकाबले की उम्मीद में महंगे पड़ सकते हैं।

खास बात यह है कि शनिवार का मैच बारिश की वजह से धुल गया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान का ऐसा पहला मैच था जो रद्द हुआ। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान, भारत और कनाडा का मैच भी बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था।

पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए के 4 में से 3 मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंची है। इस टीम ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराने के बाद यूएसए के खिलाफ 32 रन से जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के हाथों 61 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। पाकिस्तान ने अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच नामीबिया के विरुद्ध 102 रन से जीता था।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने ग्रुप-डी में 4 में से 3 मुकाबले जीते। इस टीम ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद यूएई के विरुद्ध 10 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। कीवी टीम ने अपने चौथे ग्रुप स्टेज मैच में कनाडा को 8 विकेट से हराया था।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,448
Messages
9,483
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top