बिहार: बेटे की चाहत में तीन बेटियों की मां की निर्मम हत्या, पति ने खुद थाने में किया सरेंडर

बिहार में बेटे की चाहत में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार


जमुई, 22 फरवरी। बिहार के जमुई जिले के नगर थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक महिला को बेटे का जन्म नहीं देने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि पति ने बेटे की चाहत में अपनी पत्नी और तीन बेटियों की मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात नगर थाना के अमरथ गांव की बताई जा रही है, जहां रविवार को तराना खातून (29) का खून से लथपथ शव उसके घर के एक कमरे से बरामद किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि पति इरफान अंसारी ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इधर, घटना के बाद परिवार के अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तराना खातून ने हाल ही में तीसरी बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद पति और ससुराल वाले नाराज चल रहे थे। इसी बात को लेकर अक्सर परिवार में विवाद होता था।

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद तराना ने तीन बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि बेटे का जन्म न होने को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे।

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी मृतका के पिता के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top