एडन मार्करम भारत के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं: वरुण आरोन

एडन मार्करम भारत के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं: वरुण आरोन


अहमदाबाद, 22 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाने वाला है। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

वरुण आरोन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "एडेन मार्करम खतरनाक बल्लेबाज हैं। उनके पास जसप्रीत बुमराह का मुकाबला करने की टेक्निक है। नई गेंद से बुमराह और हार्दिक भी शानदार फॉर्म में हैं।"

मार्करम टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 59.33 के औसत और 187.36 के स्ट्राइक रेट से वह 178 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं।

मार्करम ने भारत के खिलाफ 15 टी20 मैचों की 14 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 327 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 131 से ऊपर है। वहीं, सर्वाधिक स्कोर 61 है।

भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी आरोन ने सुझाव देते हुए कहा कि कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "साउथ अफ्रीका के खिलाफ, मैं वाशिंगटन सुंदर को खिलाने के बारे में सोच सकता हूं। उनके पास रयान रिकेल्टन, क्विंटन डि कॉक और डेविड मिलर जैसे शानदार बल्लेबाज हैं। ऐसे में एक अतिरिक्त ऑफ-स्पिनर टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।"

भारतीय टीम को मार्करम के अलावा डि कॉक, रिकल्टन और मिलर से भी सावधान रहना होगा। सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं और टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। इन भी खिलाड़ियों को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने का अनुभव भी है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला जाने वाला है। ग्रप स्टेज में दोनों टीमों ने एक भी मैच नहीं गंवाया था। ऐसे में सुपर-8 की शुरुआत भी भारत और दक्षिण अफ्रीका जीत के साथ करना चाहेंगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top