PM मोदी: T20 विश्व कप में भारतीय मूल के खिलाड़ी कर रहे कमाल, बढ़ा रहे हैं भारत सहित दुनिया का भी मान

टी20 विश्व कप में भारतीय मूल के खिलाड़ी भारत के साथ दूसरे देशों का भी नाम रोशन कर रहे हैं : पीएम मोदी


नई दिल्ली, 22 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 131वें संस्करण में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी-20 विश्व कप 2026 का जिक्र करते हुए दूसरे देश की टीमों में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, "जो खेले वो खिले, खेल हमें जोड़ता भी है। आजकल आप टी-20 वर्ल्ड कप के मैच देख रहे होंगे। मुझे विश्वास है कि मैच देखते हुए आंखें किसी खास खिलाड़ी पर टिक जाती होंगी। जर्सी किसी देश की होती है और नाम सुनकर लगता है कि ये तो अपने देश का है, तब दिल के किसी कोने में हल्की सी खुशी आती है, क्योंकि वह खिलाड़ी भारतीय मूल का होता है और वह उस देश के लिए खेलता है, जहां उसका परिवार बस गया है। वे अपने-अपने देशों की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते हैं और पूरे मन से उस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। नवनीत धालीवाल चंडीगढ़ के हैं। इस लिस्ट में हर्ष ठाकर और श्रेयस मोआ जैसे कई नाम हैं, जो कनाडा के साथ-साथ भारत का भी गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका टीम के कई चेहरे भारत के घरेलू क्रिकेट से निकले हुए हैं। अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात के अंडर-16 और अंडर-18 के लिए भी खेल चुके हैं। मुंबई के सौरभ, हरमीत सिंह, और दिल्ली के मिलिंद कुमार अमेरिकी टीम के शान हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "ओमान की टीम में कई चेहरे हैं, जो पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में खेल चुके हैं। जतिंद्र सिंह, विनायक शुक्ला, करन, जय और आशीष जैसे खिलाड़ी ओमान क्रिकेट टीम की मजबूत कड़ी हैं। न्यूजीलैंड, यूएई और इटली की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ी अपनी जगह बना रहे हैं। ऐसे बहुत से भारतीय खिलाड़ी हैं, जो अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और वहां के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। भारतीयता की यही तो विशेषता है, भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां अपनी मातृभूमि की जड़ों से जुड़े रहते हैं। अपने कर्मभूमि यानी जिस देश में रहते हैं, वहां के विकास के लिए सहयोग करते हैं।"
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,421
Messages
9,456
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top