संडे ऑन साइकिल में दिग्गज एथलीटों ने बहाया पसीना, देशवासियों को दिया फिट रहने का मंत्र, दिल्ली में जोश

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए दिग्गज एथलीट, देशवासियों को फिट रहने का दिया संदेश


नई दिल्ली, 22 फरवरी। नई दिल्ली में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईएसआईसी ने भी अपनी स्थापना के 75 साल पूरे होने पर 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह, साइकिलिस्ट तन्वी, कोरियोग्राफर अतुल जिंदल, और साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक उपस्थित रहीं।

आईएएनएस से बात करते हुए पूर्व हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री की तरफ से फिट इंडिया मूवमेंट के रूप में एक अच्छी मुहिम शुरू की गई है। इसके माध्यम से देशवासियों को फिट रहने का संदेश दिया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि हमें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी मिली है। इसका भी हम जश्न मना रहे हैं। 20 साल बाद देश में फिर से कॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन होने जा रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि पिछली बार से हमारा प्रदर्शन अच्छा होगा। खिलाड़ियों के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है कि वे अपने देश में कॉमनवेल्थ गेम्स खेलेंगे। इससे अच्छी कुछ भी प्रेरणा नहीं हो सकती।

रूपिंदर पाल सिंह ने कहा, "मैं चाहूंगा कि देशवासी न सिर्फ साइकिलिंग बल्कि जब भी उन्हें समय मिलता है, कोई भी शारीरिक व्यायाम करें और खुद को फिट रखें।"

साइकिलिस्ट तन्वी ने कहा, "मुझे यहां सभी पर गर्व है। बहुत भीड़ थी। सूरज निकला भी नहीं था, लेकिन लोग साइकिल चलाने के लिए यहां पहले से ही जमा हो गए थे।"

कोरियोग्राफर अतुल जिंदल ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि साइकिल चलाना एक बहुत अच्छा मूवमेंट है। अगर हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में साइकिल चलाते हैं, तो हम पर्यावरण और अपनी सेहत दोनों का ध्यान रख सकते हैं।"

स्वीटी मलिक ने कहा, "मैं फिट इंडिया, संडे ऑन साइकिल इवेंट में मेहमान के तौर पर आई हूं। सुबह-सुबह यहां इतने सारे लोगों को अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हुए देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।"

65 साल की महिला साइकिलिस्ट सुशील अंतिल ने आईएएनएस से कहा कि युवाओं को मोबाईल की दुनिया से बाहर आकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में फिट इंडिया मूवमेंट में हिस्सा लेना चाहिए और खुद को फिट रखने की कोशिश करनी चाहिए।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,400
Messages
9,435
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top