भारत-साउथ अफ्रीका सुपर-8 भिड़ंत! टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं सबसे बड़ा खतरा

टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा टीम इंडिया को सावधान


नई दिल्ली, 21 फरवरी। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। सुपर-8 स्टेज में यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला होगा, जिसकी मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा।

साउथ अफ्रीका के पांच खिलाड़ियों से भारतीय टीम को इस मुकाबले में खासतौर पर सावधान रहना होगा।

डेविड मिलर भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका की ओर से भारत के खिलाफ खेलते हुए सर्वाधिक रन मिलर के बल्ले से ही आए हैं। मिलर 28 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 563 रन बना चुके हैं। मिलर की इस विश्व कप में हालिया फॉर्म भी कमाल की रही है।

एडेन मार्करम भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। मार्करम टी20 विश्व कप 2026 में खेले 4 मैचों में अब तक 187 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 178 रन बना चुके हैं। मार्करम फॉर्म में होने पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं।

क्विंटन डी कॉक को भारतीय टीम का बॉलिंग अटैक खूब रास आता है। क्विंटन भारत के खिलाफ खेले 15 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 507 रन बना चुके हैं। क्विंटन साउथ अफ्रीका की तरफ से भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। रिकेल्टन पावरप्ले में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले 4 मैचों में रिकेल्टन 190 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 145 रन बना चुके हैं।

लुंगी एनगिडी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। एनगिडी 3 मैचों में 8 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एनगिडी भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ खेले 9 मैचों में कुल 16 विकेट निकाले हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top