टी20 वर्ल्ड कप में भारत-साउथ अफ्रीका का मुकाबला, 7 भिड़ंत में 5 जीत! आंकड़े बता रहे टीम इंडिया का दबदबा

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-साउथ अफ्रीका के 7 मैच, शानदार रहा टीम इंडिया का रिकॉर्ड


अहमदाबाद, 21 फरवरी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला जाना है, जिसमें दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने 'सुपर-8' अभियान का आगाज करना चाहेंगी। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का ही पलड़ा भारी रहा है।

दोनों देशों के बीच साल 2006 से अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहीं, साउथ अफ्रीका ने 13 मैच अपने नाम किए। एक मैच बेनतीजा रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में, भारत ने प्रोटियाज के खिलाफ खेले गए 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भी शामिल है।

भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप 2007 के मुकाबले को 37 रन से अपने नाम किया था, इसके बाद साल 2009 में इस टीम को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 12 रन से हार झेलनी पड़ी।

टी20 वर्ल्ड कप 2010 में भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को 14 रन से मात दी थी। इसके बाद साल 2012 में इस टीम के खिलाफ 1 रन से करीबी अंतर से जीत हासिल की। साल 2014 में भारत ने इस टीम को 6 विकेट से शिकस्त दी।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में आमने-सामने आईं, जिसमें भारत ने 7 रन से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल।

साउथ अफ्रीका की टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top