एथेंस के दक्षिण समुद्री क्षेत्र में हादसा, क्रीट के पास नाव पलटी, पांच प्रवासियों की मौत, 20 लापता

एथेंस के दक्षिण समुद्री क्षेत्र में हादसा, क्रीट के पास नाव पलटी, पांच प्रवासियों की मौत, 20 लापता


एथेंस, 21 फरवरी। ग्रीस के सबसे बड़े द्वीप क्रीट के दक्ष‍िणी समुद्री क्षेत्र में शनिवार की सुबह नाव पलटने से पांच प्रवासियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद से करीब 20 लोग लापता हैं। हादसा क्रीट के दक्षिणी तट पर स्थित तटीय बस्ती काला लिमेना से लगभग 15 नॉटिकल मील (27 किमी) दक्षिण में हुआ।

ग्रीक कोस्ट गार्ड ने बताया कि क्रीट के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में लोगों को ले जा रही एक लकड़ी की नाव पलट गई। यह दुखद घटना क्रीट के दक्षिणी किनारे पर एक तटीय बस्ती, काला लिमेना से लगभग 15 नॉटिकल मील दक्षिण में हुई।

ग्रीक नेशनल ब्रॉडकास्टर ईआरटी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब नेशनल सर्च और रेस्क्यू सेंटर द्वारा भेजे गए दो कमर्शियल जहाजों में से एक प्रवास‍ियों की लकड़ी की नाव के पास पहुंचा। जहाज से सीढ़ी उतारी गई। जैसे ही यात्रियों ने सीढ़ी पर चढ़ने की कोशिश की, नाव का संतुलन बिगड़ गया। कई लोग नाव की एक तरफ चले गए, जिससे नाव पलट गई।

पनामा का झंडा लहराते एक कार्गो जहाज ने 20 लोगों को बचाया, जबकि हेलेनिक कोस्ट गार्ड और यूरोपियन यूनियन की बॉर्डर एजेंसी, फ्रोंटेक्स के जहाजों ने तीन शव बरामद किए। बाद में समुद्र में दो और शव मिले।

बचे हुए लोगों ने बचावकर्मियों को बताया कि नाव पर लगभग 50 लोग सवार थे, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। खोज और बचाव अभियान जारी है। तटरक्षक जहाजों, गुजरते वाणिज्यिक पोतों, एक हेलीकॉप्टर और एक सैन्य विमान को तैनात किया गया है।

ग्रीक नेशनल ब्रॉडकास्टर ईआरटी के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में भी ग्रीक अधिकारियों ने ग्रीस और तुर्की के बीच प्राकृतिक सीमा बनाने वाली एवरोस नदी के किनारे दो प्रवास‍ियों के शव बरामद क‍िए थे, जिनकी उम्र करीब 20 और 35 साल बताई गई।

2015 से ग्रीस यूरोपीय संघ (ईयू) में अनियमित प्रवासियों और शरणार्थियों के प्रवेश का एक प्रमुख द्वार रहा है। पिछले एक दशक में 10 लाख से अधिक लोग देश में पहुंचे हैं। इन खतरनाक यात्राओं के दौरान सैकड़ों लोगों ने समुद्र में और दर्जनों ने एव्रोस नदी क्षेत्र में अपनी जान गंवाई है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top