मनोज तिवारी ने घोंडा में खाई 5 रुपये की थाली, 70वीं अटल कैंटीन खोल बोले- अब कोई भूखा न सोए

मनोज तिवारी ने दिल्ली के घोंडा में अटल कैंटीन का किया उद्घाटन, 5 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन


नई दिल्ली, 21 फरवरी। दिल्ली की भाजपा सरकार गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक भरपेट भोजन मुहैया कराने के लिए अटल कैंटीन खोल रही है, जहां महज पांच रुपए में ताजा भोजन परोसा जा रहा है।

शनिवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने घोंडा विधानसभा में 70वीं अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पांच रुपए में भोजन खरीदा और खाया।

मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार का अटल कैंटीन प्रोजेक्ट इतनी सुंदर योजना है कि यह पक्का करता है कि लोग भूखे न सोएं। हम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के सपोर्टर हैं।, हम ईज ऑफ लिविंग के सपोर्टर हैं। पूरे देश में पीएम मोदी फ्री अनाज की व्यवस्था करते हैं, दिल्ली में भी यह व्यवस्था है और इसके अलावा पांच रुपए में भोजन की व्यवस्था की गई है। इस शानदार योजना के लिए हम पीएम मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद करते हैं।

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस देशद्रोह का परिचय दे रही है। एआई से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य में, ट्रैफिक में, यहां तक कि क्लाउड स्पेस में भारी सफलता मिल रही है। पूरी दुनिया चकित है। जब दुनिया से लोग यहां आए हैं, इन लोगों का इस तरह नंगा प्रदर्शन भारत की प्रगति का विरोध है, तेजी से विकास यात्रा का विरोध है, यह देशद्रोह है। यह भाजपा का नहीं था, भारत का कार्यक्रम था। कांग्रेस की मानसिकता देश विरोधी है और वे इसे बाधित करना चाहते हैं।

कांग्रेस ने ऐसा देश विरोधी कृत्य किया है जिसकी भारत की जनता के मन में कोई माफी नहीं होगी। यह किराए के गुंडों द्वारा एआई इंपैक्ट समिट को बदनाम करने की कोशिश एक गद्दारी और देशद्रोह है और देश की जनता इसका जवाब देगी।

अटल कैंटीन के शुभारंभ पर भाजपा नेता अजय महावर ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक वर्ष पूरा होने पर मैं दिल्ली की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। इस दौरान किया गया सफल कार्य, विशेष रूप से गरीब लोगों को अटल कैंटीन में मात्र 5 रुपए में पूर्ण और सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराना वास्तव में एक अत्यंत सराहनीय पहल है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,090
Messages
10,127
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top